चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की नहाती हुई लड़कियों के वीडियो वायरल
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की नहाती हुई लड़कियों के वीडियो वायरल
कैम्पस में जोरदार हंगामा
बलवंत तक्षक
विश्वविद्यालय की छात्रा ने ही बनाए थे सारे वीडियो
चंडीगढ़: पंजाब में मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के होस्टल में रह रही छात्राओं के नहाते हुए अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में एक छात्रा और उसके दोस्त एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि गिरफ्तार की गई छात्रा ने यह वीडियो शिमला में अपने दोस्त को भेजे थे. उसने इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया. आरोपी छात्रा के दोस्त सनी को शिमला के ढली से गिरफ्तार किया गया. रोहरु निवासी छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है. फॉरेंसिक जांच के लिए उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है. एक छात्रा को आया हार्टअटैक : यूनिवर्सिटी में
मुख्य बिंदु
आरोपी छात्रा रोजाना यूनिवर्सिटी के होस्टल में बाथरूम के दरवाजे के नीचे से लड़कियों के नहाने का वीडियो बनाती थी
वीडियो कांड के विरोध में मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कैम्पस में शनिवार रात प्रदर्शन करती छात्राएं.
शनिवार रात शुरु हुआ बवाल दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच एक छात्रा को वीडियो वायरल होने के तनाव की वजह से दिल का दौरा पड़ गया
. वहीं कुछ छात्राओं द्वारा आत्महत्या का प्रयास भी किए जाने की खबर है. हालांकि प्रशासन ने इससे इनकार किया है और तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाए जाने का हवाला दिया है. छात्राओं ने इंसाफ की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी का मुख्य द्वार बंद करके प्रदर्शन किया और नारे लगाए. उन्होंने कहा कि वे यूनिवर्सिटी के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं उनके वीडियो » शेष पेज 4 पर....
सीएम ने दिए जांच के आदेश मुख्यमंत्री भगवंत ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने लोगों से अफवाहों से सचेत रहने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
शनिवार को उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया
विवि ने कहा: अफवाह है
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि किसी भी छात्रा का कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है. 60 छात्राओं के आपत्तिजनक एमएमएस बनाने की बात सिर्फ अफवाह है. एक लड़की के मोबाइल में निजी वीडियो मिला है, जो उसके प्रेमी के साथ साझा किया गया था. मोहाली के एसपी विवेकशील सोनी ने कहा है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है कि किसी लड़की ने आहत हो कर आत्महत्या की है.
लड़की के दोस्त के कहने पर उसने यह सब किया. पुलिस ने दो दोस्तो को गिरफ्तार किया
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा: दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

Comments
Post a Comment