बातें, जो पति या ब्वॉयफ्रेंड नहीं सुनना चाहते
बातें, जो पति या ब्वॉयफ्रेंड नहीं सुनना चाहते
घरों में झगड़े क्यों होते हैं? इसके अनेक कारण हैं. सबका उल्लेख संभव नहीं. लेकिन ज्यादातर झगड़ों की जड़ में जबान होती है. आपके मुंह से निकली कोई भी कड़वी बात जख्म से अधिक गहरी होती है. इसलिए अगर आप अपने पति या पार्टनर से झगड़ा नहीं चाहतीं या उसे नाराज नहीं करना चाहतीं और मनमुटाव को भी अपने रिश्तों से दूर रखना चाहती हैं, तो उन बातों से परहेज रखें, जो आपके पति या ब्वॉयफ्रेंड सुनना नहीं चाहते. अब सवाल यह है कि ये बातें कौन सी हैं? ये बातें ये हैं
मेरी अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से दोस्ती है
याद रखिए, मर्द जब तक सौ प्रतिशत अपने ऊपर यकीन नहीं करता, तब तक दूसरे मर्द के जिक्र से वह आतंकित ही रहता है. बेहतर होगा ऐसी कोई भी बात उसके सामने न करें क्योंकि उसे हमेशा डर बना रह सकता है आपको खो देने का.
आप तो कभी कॉल ही नहीं करते
यह वाक्य भी मर्दों को पसंद नहीं आता. इसका एक मनोवैज्ञानिक कारण यह है कि जब एक बार मर्द को अपना संबंध सुरक्षित होने का यकीन हो जाता है तो वह थोड़ा सा लापरवाह हो जाता है. वह सोचता है कि उसे वैसा ही स्वीकार कर लिया जाएगा जैसा कि वह है और न कि उस चीज के लिए जो वह लाता है.
क्या हम बात कर सकते हैं?
जब मर्द यह बात सुनता है तो फोरन उसके दिमाग में आता है-मुझसे क्या गलती हो गई? क्या मैं जन्मदिन भूल गया? क्या में दूसरी लड़की की तरफ देखते हुए पकड़ा गया? .
मैं अपनी दोस्त को हर बात बता देती हूं
क्योंकि बहुत लड़कियां लड़कों को यह नहीं बतातीं कि वह फिटनेस कैसे हासिल करें, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि वह अपनी बॉडी के बारे में केयर नहीं करते. अगर आपको कोई बात कहनी ही है तो उसे नम्रतापूर्वक बयान करें.
हमारा संबंध किधर जा रहा है?
क्या वजह है कि जब लड़कों से किसी संबंध के भविष्य के बारे में मालूम किया जाता है तो वह बगलें झांकने लगते हैं, खासतौर पर ब्वॉयफ्रेंड के मामले में. अगर लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को डेट करना छोड़ दिया हो और बातचीत में यही सवाल उठ जाए, 'यह हमारा संबंध किधर जा रहा है?"
तो भी इसका जवाब देने की बजाए वह वहां से भागना पसंद करेगा, चाहे वह हाईवे पर ही क्यों न हो. लड़के अपनी भावनाओं को व्यक्त करके कमजोर नहीं बनना चाहते. दरअसल, इस तरह से उनकी प्रोग्रामिंग हुई ही नहीं है.
टाइगर श्राफ बहुत हॉट है
रिश्तों में कुछ तो राज की बात होती है जो आदमी चाहता है कि किसी से भी न बताई जाए. वह यह जानकर सुरक्षित महसूस करना चाहता है कि कदम-दर-कदम उसका विश्लेषण नहीं होगा.
कभी-कभार थोड़ा बहुत कॉम्पिटीशन हर लड़का पसंद करता है लेकिन सिनेमा स्क्रीन पर रोमियो का रोल करने वाले अदाकार से तुलना तो हमेशा हार का सौदा होती है. प्रतिक्रिया में वह कह सकता है, 'सारा अली खान अधिक हॉट है उसकी तरफ से यह जुमला यूं ही निकलता है लेकिन जब उसको लगता है कि आपका दिल किसी और के लिए भी धड़कता है तो उसकी ईगो को जबरदस्त झटका लगता है.

Comments
Post a Comment