भारत से संबंधित तथ्य

 भारत से संबंधित तथ्य

सिख धर्म का उद्भव पंजाब के अमृतसर में हुआ था. यहां प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की स्थापना 1577 में गई थी.

■ युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और इसे बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाया गया.

■भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है, जो लगभग 4,500 वर्षों से चली आ रही है.

■ भारत विश्व के दो सबसे लोकप्रिय धर्मों हिंदू और बौद्ध धर्म के साथ ही सिख और जैन धर्म का भी उद्गम स्थान है. देश की कुल आबादी में लगभग 79 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदू हैं.



■ भारत के लगभग हर राज्य की अपनी अलग बोली या भाषा है. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है. इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है. प्रारम्भ में सिर्फ 14 भाषाओं को संवैधानिक मान्यता दी गई थी.

■ भारत में प्रत्येक राज्य के पहनावे की एक अलग शैली है. साड़ियों से लेकर लहंगा, कुर्ता-पायजामा, सलवार, लुंगी तक भारत में अनेक तरह की वेशभूषा पाई जाती है. भारत में कत्थक, भरतनाट्यम, कथकली, कुचिपुड़ी, ओडिसी और मणिपुरी जैसे कई शास्त्रीय नृत्यों के प्रकार हैं.

भारत के विषय में सबसे अच्छी शांतिपूर्ण बात यह है कि भारत ने अपने इतिहास में कभी किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया.

। तमिलनाडु का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर (156 एकड़) है.

■ भारत में अनेक देशों की संस्कृतियों का समागम हुआ था और इसलिए यहां की स्थापत्य कला, चित्रकारी आदि में मुगल, पुर्तगाली, फ्रांसीसी, ब्रिटिश संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है.

■ आगरा में स्थित ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक है. इसका निर्माण 1632 ई. में शुरू हुआ था और 1653 में गुम्बद बनकर तैयार हुआ था. ताजमहल के निर्माण में कुल 22 साल लगे थे. 22,000 से ज्यादा यहां काम किया था. 1,000 हाथियों के जरिए ताजमहल की निर्माण सामग्री को लाया गया था. ताजमहल के निर्माण में उस वक्त करीब 3.2 करोड़ रुपए का खर्च आया था.

■हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में प्रति 12 वर्ष में होने वाला कुंभ मेले के नाम 'एक जगह पर एकत्रित होने वाले सबसे बड़े जनसमूह' का रिकॉर्ड है.

■ उत्तर प्रदेश राज्य का

वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है.


Comments

Popular posts from this blog

How do fish breathe in water ?

buy gold wisely

Video of girls of Chandigarh University taking bath goes viral