पानी में मछली सांस कैसे लेती है?

 पानी में मछली सांस कैसे लेती है ?

दुनिया में सिर्फ मृत सागर और उबलते पानी को छोड़कर हर तरह के जलस्रोत में मछलियां पाई जाती हैं. मछलियों की करीब 30 हजार प्रजातियां उपलब्ध हैं. कई प्रजातियां मीठे पानी में तो कई खारे पानी में पाई जाती हैं. संसार के सभी जीव-जंतुओं की तरह मछलियों को भी जीवित रहने के लिए सांस लेनी पड़ती है. हम तो अपनी नाक के जरिए फेफड़ों में ऑक्सीजन भर लेते हैं, लेकिन मछलियों का सांस लेने का तरीका जरा अलग होता है



      . वे पानी में घुली ऑक्सीजन को 0 अवशोषित करती हैं. मछलियों के शरीर में फेफड़े की जगह सांस लेने के लिए गलफड़े (विशेष श्वसन अंग) होते हैं, जिनके जरिए पानी अंदर जाता है और ये पानी में घुली हुई ऑक्सीजन को सोखकर उसे रक्त संचार में पहुंचा देते हैं.


पानी में तैरने के लिए मछली की पूंछ उसकी सबसे बड़ी सहायक होती है. मछली अपनी मासंपेशियों को सिकोड़कर अथवा फैलाकर पानी में तैरती है. तैरते समय वह पूंछ द्वारा वाहन के स्टीयरिंग की तरह दिशा बदलती रहती है. तैरते समय मछली अपने अन्य पंखों के जरिए अपने शरीर का संतुलन बनाए रखती है.

Comments

Popular posts from this blog

How do fish breathe in water ?

buy gold wisely

Video of girls of Chandigarh University taking bath goes viral