नहाते वक्त आते हैं सबसे अच्छे आइडियाज

 नहाते वक्त आते हैं सबसे अच्छे आइडियाज जब आप हर सुबह या फिर रात में सोने से पहले नहाते होंगे तो आपने गौर किया होगा


कि आपको उस दौरान ढेरों आइडियाज आते हैं. आपकी नौकरी से जुड़ी समस्या हो या घर की कोई बात, सबका समाधान शावर में मिल जाता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?


बिजनेस इंसाइडर वेबसाइट की साल 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार 72 फीसदी लोगों को शावर में ही बेहद क्रिएटिव आइडियाज आते हैं. रिपोर्ट के अनुसार जब हम नहाते हैं तब हमारे दिमाग का एक छोटा भाग बाकी काम से दिमाग हटाकर शरीर साफ करने में लग जाता है. उसके अलावा दूसरा हिस्सा कामों से फुरसत पाकर ख्यालों में खो जाता है. इस वजह से उस वक्त ख्याल काफी अच्छे आते हैं.

क्या है असल कारण ?

रिपोर्ट के अनुसार जब हम एक्सरसाइज करते हैं, गाना सुनते हैं या फिर शावर लेते हैं तब हमारे शरीर में काफी मात्रा में डोपामाइन रिलीज होता है. ये एक तरह का हॉर्मोन होता है जिसके रिलीज होने से इंसान मोटिवेटेड मेहसूस करता है, खुश रहता है और उसे चीजें याद आती हैं. डोपामाइन के ज्यादा रिलीज होने से इंसान रिलैक्स मेहसूस करने लगता जब हम ज्यादा रिलैक्स मेहसूस करते हैं तब हम अपने बारे में ज्यादा सोच पाते हैं, अच्छे-बुरे को जज कर पाते हैं, ऐसे में क्रिएटिव आइडिया ज्यादा आते हैं.

हल्का डिस्ट्रैक्शन दिमाग के लिए अच्छा

शावर के वक्त अच्छे आइडिया का एक कारण वो भी है जो हमने ऊपर बताया कि हम रोजमर्रा के बाकी कामों से कट जाते हैं और दिमाग का एक हिस्सा शरीर साफ करने पर ध्यान केंद्रित करता है जबकि दूसरा आइडियाज के बारे में सोचता है. ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्का डिस्ट्रैक्शन भी इंसान के लिए अच्छा होता है. इसी वजह से अगर हम किसी कॉफी शॉप में काम करते हैं या फिर जॉगिंग पर जाते हैं तो हम ज्यादा प्रोडक्टिव हो जाते हैं. जानकार ये भी सलाह देते हैं कि अगर छात्रों का एग्जाम हो तो वो उससे पहले जरूर नहाकर जाएं क्योंकि डोपामाइन रिलीज होने से दिमाग रिलैक्स हो जाता है.


Comments

Popular posts from this blog

How do fish breathe in water ?

buy gold wisely

Video of girls of Chandigarh University taking bath goes viral